फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 800 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में हिमांशु और बालिका वर्ग में रानी अव्वल

Fri, 18 Oct 2024 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
खेल महाकुंभ में दीप प्रज्वलित करते अति​थिगण। संवाद
विज्ञापन
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। न्याय पंचायत मर्साेली (मूनाकोट) में खेल महाकुंभ शुरू हो गया है। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में राइंका कमलेश्वर के हिमांशु ने पहला, सुजल कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में राइंका भड़कटिया की रानी ने पहला, राइंका कमलेश्वर की वंसिका सौन ने दूसरा, राइंका भड़कटिया की सिमरन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रियांसी ग्राम प्रधान राधिका देवी, विशिष्ट अतिथि मूनाकोट खंड शिक्षा अधिकारी सोनी महर और राइंका कमलेश्वर की प्रधानाचार्य प्रोमिला बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। ग्राम प्रधान राधिका देवी ने बच्चों को खेलों के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर विजय सौन, जीवन सिंह खोलिया, मीना सौन, गोविंद राम आर्या, वंदना बिष्ट, मंजू चन्याल, टीना टोलिया, शबनम, सरिता, अर्जुन सिंह, गिरीश जोशी, किरन, कनुप्रिया पंत, नीलम चंद्र, तारा भट्ट, सुमिता महर, महेंद्र आदि ने सहयोग दिया। संचालन प्रकाश चंद्र उप्रेती, नवीन चंद्र टम्टा ने किया। संवाद
विज्ञापन



..............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें