फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 बास्तेगांव की गुफा में छिपा तेंदुआ पिंजरे में कैद

Tue, 16 May 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
leopard - फोटो : google
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वन विभाग ने बास्ते गांव में एक गुफा में छिपे तेंदुए को आखिरकार पिंजरे में कैद कर दिया। यह तेंदुआ रात के समय आबादी में घुस रहा था। खतरे को देखते हुए रविवार को आधी रात के बाद पिंजरा लगाकर उसे पकड़ लिया गया। तेंदुआ थोड़ा घायल भी है। पशु चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन


बास्ते गांव में दो दिन पूर्व एक तेंदुआ दिखाई दिया था। लोगों को देखकर वह एक छोटी सी गुफा में घुस गया। तब वन विभाग ने फैसला लिया था कि तेंदुए को नहीं पकड़ा जाएगा। क्योंकि हो सकता है कि जिस गुफा में वह छिपा है वह उसका आवास हो लेकिन अगली शाम ही तेंदुआ फिर से गांव में घुस आया। उसने पिछले एक हफ्ते में एक घोड़ा और एक दर्जन बकरियों को मार दिया। गांव के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि यदि तेंदुआ जल्दी नहीं पकड़ा गया तो यह गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

रविवार को आधी रात के बाद वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में गए चार वन रक्षकों और तीन वन श्रमिकों की टीम ने तेंदुए को पिंजरे में फंसाने में कामयाबी हासिल कर ली। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तेंदुआ नर है और उसकी उम्र करीब साढ़े चार साल होगी। वह थोड़ा घायल भी है।
विज्ञापन


उसका इलाज कराया जा रहा है। स्वस्थ होने पर तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा ने कहा कि यदि तेंदुआ नहीं पकड़ा जाता तो वह लोगों पर भी हमला कर देता। क्योंकि पिछले एक हफ्ते से तेंदुआ आबादी की ओर ही रुख किए हुए था। उन्होंने कहा कि तेंदुआ पकड़े जाने के बाद अब इलाके में भय का माहौल समाप्त हो गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें