फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुनस्यारी की नई बस्ती में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया

Sat, 31 May 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। नई बस्ती में राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटवाया। अवैध कब्जा हटाने पहुंची टीम के साथ स्थानीय लोगों की बहस भी हुई। लंबी चली बहस के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

नई बस्ती में राजस्व विभाग को सरकारी भूमि पर कब्जे की सूचना मिली। शनिवार को प्रभारी तहसीलदार वतन गुप्ता अपनी टीम के साथ पहुंचे। वहां संबंधित युवक ने टीम के साथ बहस शुरू कर दी। युवक इसे अपनी नाप भूमि बताने लगा जबकि राजस्व टीम ने इसे अवैध कब्जा बताया। लंबी बहस के बाद आखिरकार युवक को पीछे हटना पड़ा और टीम ने यहां लगाए टेंट हटवा दिए। प्रभारी तहसीलदार ने कहा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें