फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आश्वासन की घुट्टी से ऊबे तो खुद उठाए गैंती और बेलचे

Wed, 19 Nov 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बदाहल शहीद हरीश गुरुंग मोटर मार्ग के सुधारीकरण में जुटे ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर स्थित शहीद हरीश गुरुंग मोटर मार्ग की स्थिति बदहाल है। कई बार शासन-प्रशासन से गुहार लगाने और लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी सड़क की दशा नहीं सुधरी। सिस्टम से मिलने वाली आश्वासन की घुट्टी से जब ग्रामीण ऊब गए तो उन्होंने खुद ही गैंती और बेलचे उठाकर सड़क की मरम्मत शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खर्कदौली के पूर्व प्रधान कुंडल सिंह महर ने बताया कि मंडी समिति की ओर से वर्ष 2005-06 में खर्कदौली से गाड़ गांव के लिए सड़क काटी गई थी। तब से ग्रामीण सड़क को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की मांग कर रहे हैं। सड़क की बदहाली के चलते इस पर वाहनों का संचालन मुश्किल हो गया है। कई बार स्थानीय विधायक और प्रशासन के समक्ष सड़क की बदहाली का मामला उठाया गया लेकिन आश्वासनों की घुट्टी के सिवा कुछ नहीं मिला।

महर ने बताया कि इस सड़क की मरम्मत होने से खर्कदौली, गाड़ गांव, बथौली, सेठी गांव, दिराड़ी समेत अन्य गांवों के लोगों को फायदा मिलता। सिस्टम ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया तो उपेक्षा से आहत ग्रामीणों ने अब खुद ही सड़क की मरम्मत का बीड़ा उठा लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है अब वे खुद ही सड़क की मरम्मत कर सिस्टम को आईना दिखाएंगे। सड़क की मरम्मत कार्य में युवक मंगल दल अध्यक्ष आशीष दिगारी, राम सिंह गुरुंग, संतोष खनका, संजय गुरुंग, विजय गुरुंग, हरीश दिगारी, ईश्वर दिगारी, महिमन गुरुंग, हेमंत कुमार आदि सहयोग दे रहे हैं।

50 लाख रुपये हुए स्वीकृत, फिर भी नहीं सुधरी रोड की हालत

पूर्व प्रधान कुंडल सिंह महर ने बताया कि दो-तीन वर्ष पूर्व जिला खनिज फाउंडेशन से सड़क की मरम्मत के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। कार्यदायी संस्था जिला पंचायत ने कार्य कराया। उन्होंने बताया कि लाखों की धनराशि खर्च होने के बाद भी सड़क की दशा जस की तस बनी हुई है। कई जगहों पर सड़क पहले से भी ज्यादा खराब हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क बनाने में धन की बंदरबांट की गई है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो नैनीपातल-मड़मानले राजमार्ग पर चक्का जाम करने के साथ ही आगामी चुनाव का बहिष्कार करने के लिए भी विवश होंगे।
स्कूल, पोस्ट ऑफिस जाने का एकमात्र रास्ता
खर्कदौली के पूर्व प्रधान कुंडल सिंह महर ने बताया कि शहीद हरीश गुरुंग मोटर मार्ग से होते हुए वर्तमान में बहुआयामी बटुकेश्वर-ध्वज मड़मानले पंपिंग योजना का संचालन भी किया जाता है। सड़क से लगभग एक हजार की आबादी आवाजाही करती है। इसी सड़क पर हाईस्कूल गाड़ गांव, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, सस्ते गल्ले की दुकान और पोस्ट ऑफिस भी हैं। बदहाल सड़क के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें