फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज में कितना हुआ नुकसान, रिपोर्ट दें : डीएम

Wed, 06 Dec 2023 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के मड़धूरा में बनाए गए सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण करती सरकार की ओर से गठित
विज्ञापन
पिथौरागढ़। हाईकोर्ट के सरकार से नन्हीं परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज की विस्तृत रिपोर्ट मांगे जाने के बाद सरकार की ओर से गठित जांच कमेटी ने कॉलेज का निरीक्षण किया। डीएम ने इंजीनियरिंग कॉलेज प्रबंधन को कॉलेज में बच्चों के प्रयोगात्मक परीक्षण के लिए आए उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि के ईई को दो दिन के भीतर क्षति का आकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 24 नवंबर को इंजीनियरिंग कॉलेज मड़धूरा में लाखों की लागत के उपकरण और सामान हो रहे खराब... शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मंगलवार को जांच कमेटी की अध्यक्ष डीएम रीना जोशी सदस्यों के साथ नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज मड़धूरा पहुंचीं। कमेटी के सदस्यों ने भवन की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।
डीएम ने कमेटी के सदस्यों और लोनिवि के ईई को दो दिन के भीतर वर्तमान तक हुए कुल कार्य और क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कमेटी के सदस्य ने भू-वैज्ञानिक से भवन क्षेत्र का वर्तमान स्थिति के अनुसार भू-सर्वेक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान एडीएम डॉ. शिव कुमार बरनवाल, एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला, निदेशक सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज डॉ. अजीत सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज के कक्षों में मिला मलबा
पिथौरागढ़। जांच कमेटी को निरीक्षण के दौरान सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के निरीक्षण के दौरान कक्षों में मलबा मिला। साथ ही मलबे में दबी कुर्सियां और मेज भी पाए गए। भवन के पिछले हिस्से में सुरक्षात्मक कार्य नहीं होने से वहां भूस्खलन होने से कक्षों को नुकसान होना पाया गया। ग्राउंड फ्लोर में मिट्टी का जमाव पाया गया है। ग्राउंड फ्लोर के सभी कमरे क्षतिग्रस्त पाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें