फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मानकों के अनुरूप नहीं हुई पुस्तकों की कीमत तो होगी कार्रवाई

Wed, 02 Apr 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। निजी स्कूलों में अन्य प्रकाशकों की पुस्तकों की कीमत एनसीईआरटी की पुस्तकों के समान नहीं हुईं तो संबंधित विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई होगी। निजी स्कूल अभिभावकों पर बच्चों की पुस्तक और गणवेश विशेष क्रेता से खरीदने का दबाव नहीं बनाएंगे। ऐसा हुआ तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी यह कहा डीएम विनोद गोस्वामी ने।
विज्ञापन

डीएम विनोद गोस्वामी ने सभी खंड और उप खंड अधिकारियों को निजी स्कूलों में निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निजी और सीबीएसई से संचालित विद्यालयों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की पुस्तकें लागू करना अनिवार्य है।
यदि आवश्यक होने पर अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें लागू की जाएंगी तो इनकी कीमत भी एनसीईआरटी के तहत निर्धारित पुस्तकों के समान होंगी। उन्होंने कहा कि निजी विद्यालय विशेष दुकान से पुस्तक और गणवेश खरीदने का दबाव अभिभावकों पर नहीं बनाएंगे। यदि ऐसा हुआ तो संबंधित विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को गंभीरता से काम करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें