फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में शराब की दुकान खोली तो गंभीर परिणाम होंगे

Tue, 11 Apr 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल/बेड़ीनाग
विज्ञापन
थल में शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थल बाजार में शराब की दुकान किसी भी हालत में न खोलने देने की मांग को लेकर महिलाएं अडिग हैं। महिलाएं रात के समय भी धरना दे रही हैं। मंगलवार को महिलाओं ने प्रदर्शन किया और प्रशासन को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि बाजार में शराब की दुकान खोली तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। बेड़ीनाग में भी महिलाएं शराब की दुकानों के खिलाफ आंदोलित हैं।
विज्ञापन


थल में महिलाओं ने कहा कि हाइवे से हटाई गई शराब की दुकान को यदि कस्बे के किसी भी स्थान पर खोला गया तो कड़ा विरोध होगा। महिलाओं का तर्क है कि थल एक धार्मिक स्थान है। यहां के शिव मंदिर में हर साल चार बार बड़े मेले लगते हैं। रोज शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए लोग आते हैं। ऐसे स्थान पर शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए। महिलाओं के आंदोलन का नेतृत्व कर रही कमला वर्मा ने कहा कि प्रशासन को महिलाओं के विरोध को गंभीरता से लेना चाहिए। प्रदर्शन में बसंती देवी, हीरा देवी, वंदना देवी, दीपा देवी आदि महिलाएं शामिल हुईं।

बेड़ीनाग में महिलाओं ने शराब की दुकान का विरोध जारी रखा है। अब तक महिलाओं के विरोध के चलते बेड़ीनाग की शराब की दुकान नए स्थान पर नहीं खुल पाई है। तहसील प्रशासन अब तक कोई रास्ता नहीं निकाल पाया है। शराब की दुकान बंद होने से तस्करी की आशंका भी बढ़ने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें