फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगाया मोबाइल फोन, पार्सल में निकली मूर्ति

Sat, 13 May 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो.अमर उजाला, मदकोट
विज्ञापन
मदकोट के जोशा गांव में ठगी का शिकार युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसंतकोट गांव का एक युवक ठगी का शिकार हो गया। उसके नाम पर कुछ दिन पहले दिल्ली की नक्षत्र टेली स्टार कंपनी से इस आशय का फोन आया कि किसी स्कीम में उसका मोबाइल फोन खुला है। इसकी कीमत मात्र चार हजार रुपये है। फोन एप्पल कंपनी का बताया गया। युवक ने लालच में आकर फोन का आर्डर दे दिया।
विज्ञापन


करीब एक हफ्ते बाद उसके नाम से एक पार्सल आया। पार्सल को उसने चार हजार रुपये देकर प्राप्त किया। जब पार्सल खोलकर देखा तो डिब्बे के अंदर एल्युमीनियम की मूर्ति निकली है। इसकी कीमत 20 रुपये से ज्यादा नहीं होगी। युवक ने फिलहाल कंपनी को पत्र लिखकर इस तरह की ठगी के बारे में जानकारी चाही है। साथ ही राजस्व पुलिस को सूचना देकर इस मामले की पड़ताल का आग्रह किया है। इधर, लंबे समय व्यापक स्तर पर हो रही ठगी के बावजूद कुछ लोग इस तरह के झांसे में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें