फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला के लोकेश और कंचन का आईएएस में चयन

Sat, 04 Jul 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला के पांगू गांव की बेटी एवं फिलम गांव की बहू कंचन पतियाल और जौलजीबी के दतालखेड़ा के लोकेश दताल का भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में चयन हुआ है।
विज्ञापन


लोकेश दताल की ऑल इंडिया रैंकिंग 1162 है। लोकेश के पिता महेंद्र सिंह दताल मनोरंजन कर आयुक्त पद से रिटायर हुए हैं। मां पार्वती दताल शिक्षिका हैं। मेधावी लोकेश ने बीटेक किया है। शनिवार को रिजल्ट घोषित होने के बाद जैसे ही जौलजीबी के दतालखेड़ा के लोगों को लोकेश के आईएएस में चयन की सूचना मिली तो गांव में लोग खुशी से झूमने लगे। लोकेश का परिवार हल्द्वानी में रहता है।
विज्ञापन


वहीं, बीटेक कर चुकी कंचन का तीसरे प्रयास में आईएएस में चयन हुआ है। कंचन के पिता डंबर सिंह पतियाल स्टेट बैंक में प्रबंधक हैं। कंचन का परिवार बरेली में रहता है। कंचन की ऑल इंडिया रैंकिंग 1202 है। कंचन के चयन से पांगू और फिलम गांव में खुशी का माहौल है। कंचन के पति सौरभ फिरमाल चिकित्सक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें