फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: क्रीम पौडरौ घिसनी किलै नै, मेरी निर्मला...

Fri, 15 Nov 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बेड़ीनाग में नाग महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़) । श्री नाग महोत्सव में लोकगायक माया उपाध्याय, गायक विशन लोबियाल ने कुमाऊंनी गीतों से धमाल मचाया। बोरा डांसर ग्रुप गंगोलीहाट और कविता ने अपने नृत्य से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला ने दीप जलाकर किया। माया उपाध्याय ने क्रीम पौडरौ घिसनी किलै नै, मैं पहाड़न मैं चेली पहाड की, छोरी लछीमा गीत गाए। इस दौरान महोत्सव समिति के अध्यक्ष अमित पाठक, सचिव राजीव शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष जीवन धानिक, कमलेश पंत, भूपेंद्र सिंह भंडारी, कैलाश चन्याल, जीवन पंत, गोविंद खाती समेत काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
स्कूली बच्चों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
बेड़ीनाग । श्री नाग महोत्सव में शुक्रवार को स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जल संस्थान के अवर अभियंता महेश रौतेला और विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्या गंगा आर्या ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भट्टी गांव, एकलव्य एकेडमी चौकोड़ी, राजीव गांधी अभिनव विद्यालय, साधना पब्लिक स्कूल खितोली, आर्यन पब्लिक स्कूल, मल्लिकार्जुन स्कूल, हिमालया इंटर काॅलेज, जीआईसी, लिटिल एंजिल, ज्ञानदीप, एशियन स्कूल और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संचालन जीवन धानिक, गोविंद भंडारी, नानू बिष्ट ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें