फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मैं पहाड़न, मेरा ठुमका पहाड़ी... शिवांशी ने मोहा मन

Sat, 17 Oct 2026 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। दस दिवसीय मां दुर्गा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने कुमाऊंनी-गढ़वाली गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

भूमि ग्रुप के कलाकारों ने प्रसिद्ध कुमाऊंनी गीत लाठी टेको बोजो बोक्य लाव-लाव-लाव प्रस्तुत किया। सुभाष ग्रुप ने मैं ना जानू नेपाल, राम रो लागे तो लोहाघाट गीत से दर्शकों को आकर्षित किया। नन्हीं कलाकार शिवांशी ने मैं पहाड़न, मेरा ठुमका पहाड़ी गीत पर प्रदर्शन कर प्रशंसा बटोरी। इन प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा। कार्यक्रम में दिनेश सुतेड़ी, टीका देव खर्कवाल, कीर्ति बगौली और विवेक ओली जैसे विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। महोत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि अध्यक्ष राजू सार्की ने आभार व्यक्त किया। संजय थापा ने कार्यक्रमों का संचालन किया। यहां अजय गोरखा, सुमित सार्की, शरद गोरखा, भान गोरखा, शिवम सार्की, हरीश गोरखा, सचिन गोरखा, भुवन बहादुर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें