फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: विस्फोट के समय कंपन से खौफजदा होते हैं सिरसोली के ग्रामीण

Wed, 26 Apr 2023 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गणाई गंगोली के सिरसोली गांव में उखड़ा एक मकान की छत का प्लास्टर।
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। बिजली परियोजना का निर्माण शुरू होने के बाद घरों में दरारें आने से सिरसोली के ग्रामीण सहमे हैं। टनल निर्माण के लिए किए जाने वाले विस्फोट से धरती में कंपन होते ही लोगों की आंखों में खौफ झलकने लगता है। प्रभावित परिवार अब पुनर्वास की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद की सीमा पर खुटानी हाइड्रो प्रोजेक्ट का निर्माण चल रहा है। बिजली परियोजना के लिए इस समय टनल का निर्माण किया जा रहा है। टनल निर्माण के बाद जमीन धंसने से गणाई गंगोली तहसील के सिरसोली गांव को खतरा पैदा हो गया है। गांव में लगभग 50 परिवार रहते हैं। सभी के मकानों में दरारें आ चुकी हैं।
ग्रामीणों के अनुसार जब भी टनल के भीतर विस्फोट किया जाता है तो धरती में कंपन के चलते मकान हिलने लगते हैं। भू-वैज्ञानिक भी गांव के निरीक्षण के बाद टनल में किए जा रहे विस्फोट को इसका कारण मान चुके हैं। भविष्य को लेकर चिंतित ग्रामीण पुनर्वास की मांग को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जमीन इसी तरह धंसती रही तो गांव रहने लायक नहीं रहेगा। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार को शीघ्र सुरक्षात्मक कार्य, मुआवजा देने के साथ ही उनका पुनर्वास करना चाहिए।

सिरसोली में इन ग्रामीणों के मकानों में पड़ी हैं दरारें
जगदीश राम, सुरेंद्र प्रसाद, पुष्कर चंद्र, दीपक लाल, बची राम, महेश प्रसाद, मनोज कुमार, शंकर राम, पूरन राम, सर्वजीत राम, रघुवीर प्रसाद, राजेश कुमार, अशोक कुमार, मथुरा, साधु राम, विनोद प्रसाद, चंचल राम, आनुली देवी, मधुली देवी, श्याम लाल, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, भूपेश कुमार, शिव लाल, जोगा राम, संजू कुमार, बहादुर राम, जीवन लाल, जंग बहादुर, जीवन लाल, दीपक कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सूरज कुमार, भूपाल राम, सोहन लाल, भुवन राम, विनोद कुमार, मोहित कुमार, प्रियांशु कुमार, करिश्मा चंदोला, नारायणी देवी, संतोषी देवी, नीमा देवी, मंजू देवी, साजन कुमार, गोविंदी देवी, नंदी देवी आदि।

गणाई गंगोली के सिरसोली गांव में उखड़ा एक मकान की छत का प्लास्टर।

गणाई गंगोली के सिरसोली गांव में उखड़ा एक मकान की छत का प्लास्टर।

गणाई गंगोली के सिरसोली गांव में उखड़ा एक मकान की छत का प्लास्टर।

गणाई गंगोली के सिरसोली गांव में उखड़ा एक मकान की छत का प्लास्टर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें