फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: पिथौरागढ़ में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 Jan 2026 01:09 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

पिथौरागढ़ के जाखनी में एक महिला की उसी के पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो महिला लहूलुहान हालत में मृत अवस्था में मिली।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ नगर के जाखनी में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी का पहले दुपट्टे से गला घोंटा और फिर चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। झूलाघाट के कानड़ी निवासी राजू कुमार ने अपनी पत्नी नीलम और 15 वर्षीय बेटे, 13 वर्षीय बेटी को नगर के जाखनी में किराए के मकान में रखा था। वह खुद पुणे में गार्ड की नौकरी करता था। बीते दिनों वह अवकाश पर घर लौटा।

विज्ञापन


शनिवार सुबह पांच बजे के करीब उसका किसी बात को लेकर पत्नी के साथ विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि उसके पति ने उसी के दुपट्टे से गला घोंटा। जब पत्नी बेहोश हो गई तो उसने उस पर चाकू से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी खुद कोतवाली पहुंचा अपने कारनामे की जानकारी पुलिस को दी।

आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो महिला लहूलुहान हालत में मृत अवस्था में मिली। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि पत्नी पर शक विवाद और उसकु मौत का कारण बना। असल कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें