फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक नाले पर बन रहे मकान को तुड़वाया

Wed, 13 Sep 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
धारचूला के हाट गांव में अवैध निर्माण को तोड़ती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर हाट गांव में एक खतरनाक बरसाती नाले को पाटकर बनाए जा रहे मकान को एसडीएम आरके पांडे ने तुड़वा दिया है। इस मकान को बनाने के लिए नाले पर 15 फुट ऊंची दीवार बनाई गई थी। एसडीएम ने मकान बना रहे राकेश सिंह को 15 दिन पहले इस आशय का नोटिस दिया था कि खतरनाक स्थान पर मकान न बनाएं। नालों और नदियों के आसपास मकान बनाने पर सख्त पाबंदी है।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि जिस स्थान पर यह निर्माण कार्य किया जा रहा है, वहां पर नाला बहता है। यह नाला बारिश के मौसम में उफान पर आ जाता है। मकान के निर्माण का काम शुरू होने की जानकारी मिलते ही 15 दिन पहले मकान बनाने वाले को नोटिस जारी किया गया था और निर्माण कार्य रोकने को कहा गया था, लेकिन इस व्यक्ति ने नोटिस पर गौर नहीं किया और निर्माण का काम जारी रखा। बुधवार को एसडीएम राजस्व विभाग की टीम और लोनिवि की जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने यह निर्माण कार्य तोड़ दिया है।

अभी मकान के निर्माण का काम शुरू ही हो रहा था। एसडीएम ने कहा है कि खतरनाक स्थानों, नालों और नदियों के पास होने वाले हर निर्माण कार्य को इसी तरह ध्वस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षा के प्रति खुद भी सजग होना चाहिए। एसडीएम के साथ राजस्व निरीक्षक हुकुम सिंह धामी तथा अन्य कर्मचारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें