फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग से अजेड़ा गांव में मकान जला

Tue, 26 Apr 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। अजेड़ा गांव में जंगल की आग आबादी में पहुंचने से एक महिला का मकान जल गया। आग पहले रिजर्व फॉरेस्ट में लगी थी। उसने फिर सिविल जंगल को चपेट में ले लिया। शाम छह बजे जब जंगल की आग आबादी में पहुंची तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


भारी संख्या में ग्रामीण जंगल की आग बुझाने में जुट गए। जंगल की आग से तीन और मकानों को भी खतरा है। बताया गया है कि अजेड़ा के आसपास के जंगलों में पिछले कई दिनों से आग धधक रही थी।

शाम के समय जंगल की आग ने अचानक गंगा देवी के मकान के चपेट में ले लिया। आग से घर में रखा सारा सामान जल गया है। जंगल की आग से अजेड़ा गांव में गोविंद सिंह, बलदेव राज, खुशाल सिंह के मकानों को भी खतरा हो गया था। लोगों ने काफी तत्परता दिखाकर आग पर काबू पा लिया। गांव के लोग देर शाम तक जंगल की आग बुझाने में जुटे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें