फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: इनायत पर बने मकान, धन की कमी से नहीं हो पा रहा छत का इंतजाम

Wed, 19 Nov 2025 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नाचनी ​स्थित डोर के घोड़ागैर तोक में आग से खाक हुआ मकान। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
मुनस्यारी/बंगापानी (पिथौरागढ़)। साहब, कब तक हम टूटे-फूटे मकानों में खतरे के बीच रहेंगे। हमारे नए भवनों के लिए कब धन मिलेगा और कब हमें छत नसीब होगी। यह कहना है मुनस्यारी तहसील के ग्राम सभा गांधीनगर के तोक चुवारपानी में आपदा प्रभावित परिवारों का। इन आपदा प्रभावितों को करीब दो साल से आवासीय मकान बनाने के लिए दूसरी किस्त नहीं मिली है। ऐसे में आपदा प्रभावित सुरक्षित विस्थापन के लिए अपने निर्माणाधीन आवासीय भवनों की छत नहीं डाल पा रहे हैं और टूटे-फूटे मकानों में खतरे के बीच रहने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्राम गांधीनगर के तोक चुवारपानी में पांच परिवारों के आवासीय मकान दो साल पूर्व दैवी आपदा से क्षतिग्रस्त हो गए थे। तब प्रशासन ने प्रभावितों के विस्थापन के लिए आवासीय भवन बनाने शुरू किए। प्रभावितों को उम्मीद थी कि जल्द ही उनके लिए मकान बनेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। तीन परिवारों को तो मकान बनाने के लिए सहायता राशि की दूसरी किस्त जारी हो चुकी है लेकिन दो प्रभावित सपना देवी और राधा देवी अब भी सहायता राशि का इंतजार कर रही हैं। धनावंटन न होने से ये परिवार अपने आवासीय भवन की छत नहीं डाल पा रहे हैं।
कोट
प्रशासन की तरफ से आवंटित भूमि पर इन प्रभावितों ने मकान नहीं बनाए। अन्यत्र मकान बन रहे हैं। वैसे भी इन मकानों की छत पड़ना बाकी है। छत डालने के बाद ही दूसरी किस्त जारी हो सकती है। इस मामले में डीएम से भी दिशा-निर्देश मांगे गए थे। उन्होंने संबंधित भूमि का जियोलॉजिकल सर्वे कराने के बाद ही दूसरी किस्त जारी करने के निर्देश दिए हैं। - आशीष रौतेला, तहसीलदार, मुनस्यारी
विज्ञापन

कोट
प्रभावितों के मकानों के लिए किस्त जारी न होने की समस्या को पिछले दिनों जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया था। यदि जल्द किस्त जारी नहीं हुई तो आपदा प्रभावितों के साथ डीएम कार्यालय में धरना दिया जाएगा। - भावना दानू, जिला पंचायत सदस्य, मदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें