बंगापानी के शिलिंग सेरा में पेड़ गिरने ध्वस्त भागीरथी देवी मकान। संवाद
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी तहसील के ग्राम पंचायत शिलिंग-सेरा में पेड़ गिरने से भागीरथी देवी पत्नी हीरा सिंह महर का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। रविवार देर रात करीब 12 बजे एक पेड़ उनके घर पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय परिवार के सदस्य पड़ोस के घर में चल रहे घटेली (धार्मिक आयोजन) में गए हुए थे। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। भागीरथी देवी के पति हीरा सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। घर में तीन बच्चे हैं जिनका जिम्मा भागीरथी देवी के कंधों पर है। भागीरथी देवी ने शासन-प्रशासन से घर को ठीक कराने और आर्थिक सहायता देने की मांग की है। संवाद