पिथौरागढ़ बाजार में सजा टमाटर। संवाद
पिथौरागढ़। टमाटर के भाव अचानक बढ़ने से सब्जी व्यापारियों से लेकर आम जनता परेशान है। मंडियों से टमाटर मांग के सापेक्ष नहीं आने के कारण परेशानियां बढ़ने लगी हैं। व्यापारियों की माने तो पीलीभीत मंडी में टमाटर नहीं मिल रहा है। इस कारण टमाटर के भाव 30 रुपये प्रति किलो से अचानक बढ़कर 70 से 90 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। यह उछाल 19 जून से अचानक आया है।
मंडियों में टमाटर के न आने का असर बाजार में साफ दिख रहा है। अधिकांश सब्जी की दुकानों से टमाटर गायब होने लगा है। सब्जी व्यापारी रोहित ने बताया कि मंडी से जो टमाटर आ रहा है उसके दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसा ही रहा तो टमाटर 100 रुपये के पार पहुंच जाएगा। स्थानीय टमाटर भी 70 रुपये प्रति किलो से अधिक हो गया है। बाजार में गोभी 100 रुपये किलो मिल रही है जबकि शिमला मिर्च 40 से 50, लौकी 30, प्याज 25 से 30 और आलू 30 रुपये किलो मिल रहा है।
सबसे अधिक खपत होटल और रेस्टोरेंट में
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में टमाटर की सबसे अधिक खपत रेस्टोरेंट और होटलों में होती है। कई होटलों में व्यापारी अब टमाटर प्यूरी का उपयोग करने लगे हैं। पिथौरागढ़ में सब्जी के औसतन रोजाना 40 के करीब छोटे और बढ़े ट्रक आते हैं।
सेब 200 रुपये किलो पहुंचा
पिथौरागढ़। नगर में सेब का भाव भी लोगों को परेशान कर रहा है। सेब का 200 किलो का भाव खटास पैदा कर रहा है। अनार 120 से 180 पहुंच गया है।
चंपावत में सब्जियों के दाम
सब्जी प्रति किलो
आलू 20 रुपये
प्याज 30 रुपये
टमाटर 80 रुपये
भिंडी 40 रुपये
कद्दू 30 रुपये
शिमला मिर्च 60 रुपये
पत्ता गोभी 30 रुपये