फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पहले अग्निकांड में मकान जला, सदमें में बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा

Tue, 21 Jan 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। अस्कोट के गर्जिया गांव के हरिपुर तोक निवासी पूर्व सैनिक स्व. तेज सिंह पाल की पत्नी तुलावती देवी की 95 वर्ष की आयु में हृदयघात से निधन हो गया है।
विज्ञापन

तुलावती देवी के मकान में पिछले सप्ताह आग लग गई थी जिसके बाद परिवार को टेंट में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। ठंड अधिक होने से परिवार ने पड़ोसी के घर में शरण ली है। तुलावती की बहू निर्मला पाल ने बताया कि मकान में आग लगने के बाद से वह काफी दुखी थीं। उनके दो बेटों का पहले ही निधन हो चुका है।
सोमवार रात अचानक उन्होंने दम तोड़ दिया। मंगलवार को हंसेश्वर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पोते विक्रम और संदीप ने मुखाग्नि दी। सेवानिवृत इंस्पेक्टर मोती सिंह पाल, कर्ण बहादुर पाल, कैप्टन दल बहादुर पाल, कल्याण चंद, सुशील पाल, विक्रम पाल, होशियार सिंह पाल, केबी पाल, इंद्र बहादुर पाल आदि ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मकान में आग लगने और अब परिवार की वरिष्ठ सदस्य की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें