पिथौरागढ़। प्राधिकरण में शामिल गांवों में बिना नक्शा पास किए अगर भवनों का निर्माण किया गया तो प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी। जिला विकास प्राधिकरण बिना नक्शा पास किए बनाए गए भवनों को चिह्नित कर जुर्माना लगाएगा।
पिथौरागढ़ नगर से लगे 24 गांवों को जिला विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया है। इन गांवों को वर्ष 2014 में जिला विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया था। इन गांवों में भवन बनाने के लिए नक्शा पास कराना जरूरी है। इस संबंध में प्रशासन की ओर से कई बार निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके बाद भी प्राधिकरण में शामिल गांवों में बिना नक्शा पास किए ही भवन बनाए जा रहे हैं। अब जिला विकास प्राधिकरण की टीम ऐसे भवनों को चिह्नित करने के लिए अभियान चलाएगी। बिना नक्शा पास किए यदि भवन बनाया गया होगा तो संबंधित के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। जुर्माने की रकम मकान रकबे के हिसाब से तय की जाएगी।
ये गांव किए गए हैं चिह्नित
पपदेऊ, बजेटी (चंडाक), चंडाक मिशन, पुनेड़ी महर, सिलपाटा, धनौड़ा, नेड़ा, बस्ते, पंडा, सुजई, ओड़माथा, नैनीसैनी, मखौलिया गांव, देवलाल गांव, ढौला, चैंसर, मैथाना, किरीगांव, ऐंचोली, दाड़िमखोला, टकाड़ी, हुड़ेती, पौण, कासनी।
इनसेट कोट-
जिला विकास प्राधिकरण में शामिल गांवों में बिना नक्शा पास किए घर बनाए तो कार्रवाई की जाएगी। ऐसे भवनों को चिह्नित कर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. शिवकुमार बरनवाल, एडीएम पिथौरागढ़।