मुनस्यारी की सड़क में लीपापोती के लिए डाली जा रही बजरी
- फोटो : अमर उजाला
नगर की सड़कों पर किया गया हॉटमिक्स एक साल बाद ही उखड़ने लगा है। इससे लोगों में रोष है।
लोनिवि के एडीबी डिवीजन ने मुनस्यारी बाजार क्षेत्र में मार्च-2017 में हॉटमिक्स और नालियों का निर्माण कराया था। लाखों रुपये का हॉटमिक्स एक साल में ही उखड़ गया और नालियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अब विभाग इस मामले में लीपापोती में जुट गया है। पिछले 3-4 दिन से नालियों की मरम्मत और उखड़े हॉटमिक्स को ठीक करने का काम किया जा रहा है। मरम्मत का काम भी बेहद घटिया तरीके से हो रहा है। हॉटमिक्स की मरम्मत के लिए बजरी (लोकल सेंड) का चूरा डाला जा रहा है। उसके ऊपर डामर की परत डालने की तैयारी चल रही है।
लोगों का कहना है कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। घटिया काम के लिए जिम्मेदार ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों से वसूली होनी चाहिए। उधर, एडीबी के अवर अभियंता जेपी दोसाद ने का कहना है कि जहां-जहां पर नाली टूटी हैं और हॉटमिक्स उखड़ा है, उसे ठेकेदार से दोबारा बनवाया जा रहा है। गुणवत्तायुक्त कार्य कराया जाएगा।