फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटमिक्स से बनी सड़क दो घंटे में ही ठंडी

Tue, 06 Oct 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की आंतरिक सड़कों पर घटिया गुणवत्ता का हॉटमिक्स किया जा रहा है। मंगलवार को अस्पताल रोड पर हॉटमिक्स किया गया, लेकिन दो घंटे बाद जब लोग इस पर चलने लगे तो यह पांवों से ही उखड़ गया। इसका कांग्रेस नेता चंचल सिंह चौहान ने मौके पर विरोध किया इस पर एडीबी कंस्ट्रक्शन डिवीजन के अधिशासी अभियंता चंद्रशेखर जोशी ने काम रुकवा दिया।
विज्ञापन


ईई ने रानी कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों से तत्काल काम रोककर नए सिरे से मानकों के अनुसार हॉटमिक्स बिछाने की हिदायत दी। कहा कि यदि कंपनी ने मानकों के हिसाब से हॉटमिक्स नहीं बिछाया तो उसे काली सूची में डाल दिया जाएगा। ईई का कहना है कि हॉटमिक्स को बाकायदा प्लांट लगाकर तैयार करना होता है और बिछाने के बाद उसमें डोजर चलाना पड़ता है।

नगर क्षेत्र में नए सिरे से हॉटमिक्स बिछाने के लिए शासन ने एक करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। बताया गया कि अब तक जितने इलाकों में हॉटमिक्स बिछाया गया है, सभी में गुणवत्ता बेहद खराब है। इसे लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटिया हॉटमिक्स की फोटोग्राफ के साथ ज्ञापन मुख्यमंत्री को भी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें