पिथौरागढ़ व्यापार भवन में बैठक करते व्यापारी। स्रोत:स्वय
पिथौरागढ़। जिले में व्यावसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति बाधित होने से होटल और रेस्टोरेंट व्यवसायियों की परेशानी बढ़ गई है। व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत की अध्यक्षता में होटल व्यापारियों ने बैठक की। उन्होंने रसोई गैस न मिलने पर प्रतिष्ठानों में ताले लगाने का निर्णय लिया है।
व्यापारियों ने कहा कि उन्हें रसोई गैस नहीं मिल रही है इससे दिक्कत बढ़ गई है। रसोई गैस के अभाव में उनके प्रतिष्ठानों का संचालन प्रभावित हो रहा है। जल्द समाधान नहीं निकला तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। रसोई गैस न मिलने से उनके लिए प्रतिष्ठानों का संचालन करना असंभव है। सभी व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर रसोई गैस की आपूर्ति पूर्व की तरह करने की मांग करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि यदि रसोई गैस नहीं मिली तो उन्हें अपने प्रतिष्ठानों में ताले लगाने पड़ेंगे। संवाद