फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में होटल रेस्टोरेंट खुले, लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में ऑनलाक-वन में पहले दिन जिले भर छोटे बड़े होटल रेस्टोरेंट खुल गए हैं। कुछ होटल रेस्टोरेटों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी लेकिन कई होटलों में सुनसानी रही। सोमवार को नगर में होटल रेस्टोरेंटों के खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। होटलों के खुलने के बाद दूरस्थ क्षेत्रों से बाजार खरीदारी करने आए लोगों को भोजन के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। नगर के सभी होटलों में प्रवेश से पहले सैनिटाइज आदि की व्यवस्था कराई गई। इस दौरान होटलों में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कराया गया। नगरकोटी होटल के मोहन नगरकोटी और रावत होटल के अजय रावत ने बताया कि होटल के खुलने के बाद ग्राहक आ रहे हैं। उनका कहना है कि होटल में प्रवेश से पहले लोगों के हाथों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। साथ ही सामाजिक दूरी के नियमो का पालन करने की अपील भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें