कनालीछीना(पिथौरागढ़)। जीआईसी नारायण नगर के खेल मैदान में चल रही दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को सम्पन्न हुई। 163 अंकों के साथ मेजबान जीआईसी नारायण नगर प्रथम, 142 अंकों के साथ जीआईसी सिंगाली द्वितीय और 114 अंकों के साथ जीआईसी अस्कोट तृतीय स्थान पर रहा।
जीआईसी मुवानी 59 अंकों के साथ चौथे और जीआईसी बगड़ीहाट 45 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहा। जीआईसी सिंगाली के धीरज पाठक, नारायण नगर की आरुषि, हेमा, मोनिका, अंजलि, अस्कोट की दिया, मुवानी के हर्ष थापा व आयुष प्रसाद, डौड़ा की चंद्रकला व रंजना ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती।
मुख्य अतिथि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर की प्राचार्या प्रो.प्रेमलता कुमारी रहीं। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
यहां विशिष्ट अतिथि नारायण आश्रम ट्रस्ट के प्रबंधक डीसी पांडेय, प्रधानाचार्या उर्मिला भाट, ब्लॉक खेल समन्वयक गौरव पंत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गोविंद भंडारी और मोहन जोशी ने किया।