डीडीहाट में विधायक बिशन सिंह चुफाल के साथ मौजूद भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारी। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। भाजपा कार्यालय में नगर और ग्रामीण मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान हुआ। विधायक बिशन सिंह चुफाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। कहा कि सभी पदाधिकारी पार्टी को मजबूती देने का काम करेंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर हर मोर्चे पर पार्टी का झंडा बुलंद करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख बबीता चुफाल, हरेंद्र चुफाल, लोकेश भड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन खोलिया, दीपेश जंगपांगी, शौर्य चुफाल, नगर मंडल महामंत्री रवि बोरा सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे। संवाद