पिथौरागढ़। एलएसएम परिसर में बी.कॉम, बीएससी के चतुर्थ सेमेस्टर की बैक व मुख्य परीक्षा हुई। 449 परीक्षार्थियों ने बी.कॉम व बीएससी की परीक्षा दी। इसमें बी.कॉम के वित्तीय व अर्थव्यवस्था विषय पर 209 परीक्षार्थियों और बीएससी के भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान विषय पर लगभग 240 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा प्रभारी डॉ. कमलेश कुमार भाकुनी ने यह जानकारी दी। संवाद