लोहाघाट (चंपावत)। नगर लोहाघाट में आयोजित दशहरा महोत्सव के दौरान एक सम्मान समारोह किया गया। इसमें उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कार्मिकों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता में यह महोत्सव आयोजित हुआ। सेवानिवृत्त चिकित्सा अधीक्षक सुशीला साह और रेडियोलॉजिस्ट सोनाली मल्होत्रा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मेहता ने उनकी सेवाओं की सराहना की। होली कमेटी अध्यक्ष भारती माहरा की टीम को सांस्कृतिक गतिविधियों और पर्यावरण संरक्षण के लिए सम्मानित किया गया। अन्य कलाकारों को भी सम्मान मिला।