फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: छह माह से मानदेय नहीं मिला, पंपिंग योजना की बंद

Sun, 04 Aug 2024 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। गोरघटिया-पोस्ताला पंपिंग योजना में पंप आपरेटरों ने छह माह से मानदेय नहीं मिलने पर एक अगस्त से पंप चलाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वह मात्र सात हजार रुपये मानदेय पर काम कर रहे हैं लेकिन वह भी पिछले छह माह से नहीं मिला है। कहा कि इस संबंध में पेयजल निगम अल्मोड़ा को ज्ञापन भी दिया था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मानदेय नहीं दिया जाता तब तक पंप नहीं चलाएंगे।
विज्ञापन

वहीं पंप नहीं चलने से नगर क्षेत्र में लोग बरसात में भी पेयजल के लिए परेशान रहे। जल निगम के अवर अभियंता पंकज बिष्ट ने बताया कि ऑपरेटरों से वार्ता होने के बाद से पंप चलना शुरू हो गया है। पंप ऑपरेटर जल निगम अल्मोड़ा के अधीन हैं। स्थानीय स्तर पर कोई समस्या नहीं है। अब क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें