पिथौरागढ़। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास योजना (होम-स्टे) की चयन समिति की बैठक 10 दिसंबर को सुबह 11 बजे से जिला कार्यालय सभागार में होगी। जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी ने बताया कि जो अभ्यर्थी वीर चंद्र गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत नए होम स्टे निर्माण और पुराने भवनों को होम स्टे योजना के तहत जीर्णोद्धार कराने का इच्छुक हो वह नौ दिसंबर तक जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कर सकता है। बाद में तय तिथि पर आवेदकों को साक्षात्कार के लिए जिला चयन समिति के सम्मुख उपस्थित होना होगा।