फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न के लिए होम स्टे भी पैक

Sat, 30 Dec 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
मुनस्यारी के खलियाटॉप में बर्फ से खेलते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नए साल के स्वागत के जश्न के लिए पर्यटकों का मुनस्यारी आना शुरू हो गया है। मुनस्यारी का हर होटल, गेस्टहाउस, यहां तक होम स्टे भी पूरी तरह पैक हो गए हैं। शनिवार से लोगों को होटलों में कमरे नहीं मिल पाए। कुछ पर्यटक बिर्थी और कुछ मदकोट के पर्यटक आवासगृह में रहने को चले गए हैं। वहीं, खलियाटॉप भी इस बार नए साल के स्वागत में पर्यटकों से गुलजार रहेगा, जहां  करीब 150 लोगों के रहने की सुविधा है। समुद्र सतह से 3200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खलियाटॉप जाने के लिए छह किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। खलियाटॉप के आसपास अभी बर्फ मौजूद है। पर्यटक यहां बर्फ का आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन


मुनस्यारी में ज्यादातर पर्यटकों ने शनिवार से ही बुकिंग की है। इनमें से अधिकांश पर्यटक तीन और चार जनवरी तक यहीं रहेंगे। होटल व्यवसायियों ने बताया कि इस बार 31 दिसंबर की रात यहां पर कम से कम पांच हजार पर्यटक पहुंचेंगे। सभी होटलों में पर्यटकों के लिए बेहतरीन व्यवस्था की गई है। लगभग सभी होटलों में पर्यटकों के लिए विशेष छूट लागू की गई है।

कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवासगृह में पर्यटकों के लिए मंडुवे की रोटी और स्थानीय सब्जियों का इंतजाम किया गया है। दोपहर भोजन में गहत, राजमा और भट की दाल परोसी जाएगी। भांग और पुदीने की चटनी भी पर्यटकों को मिलेगी। मुनस्यारी में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात का तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है, जबकि दिन में धूप निखरने से मौसम सुहावना बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें