डीडीहाट एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन करते होमगार्ड। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। होमगार्ड ने पूरे साल नौकरी पर रखने की मांग के लिए मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें एक साल में मात्र छह से सात माह के लिए ड्यूटी पर रखा जाता है जो सही नहीं है।
होमगार्ड ने कहा कि साल में कुछ माह ही ड्यूटी मिलने से उन्हें परिवार का भरण पोषण मुश्किल हो जाता है। कांग्रेस जिला महासचिव चंचल बोरा ने कहा कि पहाड़ी जिलों में नियुक्त होमगार्ड को सरकार की ओर से मात्र छह से सात माह तक ही नौकरी पर रखा जाता है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में तैनात होमगार्ड को 10 से 11 माह तक नौकरी पर रखा जाता है। उन्होंने सरकार से उनके साथ न्याय करने की मांग की है। संवाद