पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने विधि विधान और पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारी और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने होलिका दहन के अवसर कहा कि हम अपने अंदर की बुराइयों को इस अग्नि में त्यागकर अच्छे विचारों को अपने मन में रखकर सदैव एक-दूसरे के साथ मृदुल व्यवहार रखेंगे। होलिका दहन पर सभी पुलिस कर्मियों और पुलिस परिवार के परिजनों और बच्चों ने होली गीत पर नृत्य किया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक परवेज अली, प्रतिसार निरीक्षक एनसी जखमोला उपस्थित थे। संवाद