धारचूला (पिथौरागढ़)। दोस्तों के साथ घूमने के लिए दारमा घाटी आए बागेश्वर निवासी एक युवक की खाई में गिरकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बागेश्वर के कपकोट निवासी दीपक सिंह ऐंठानी (22) पुत्र गोविंद सिंह दोस्तों के साथ घूमने के लिए दारमा घाटी आया था। पंचाचूली घूमकर लौटते समय मंगलवार की सुबह उर्थिंग नामक स्थान पर जब वह लघुशंका करने के लिए गया तो पैर फिसलने से लगभग 50 मीटर नीचे खाई में गिर गया। उसके दोस्त खाई से निकालकर उसे धारचूला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां डॉक्टर संदीप कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाल कुंवर सिंह रावत ने टीम को अस्पताल भेजा और मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद