फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में आईटीबीपी बनाएगी होलीडे होम : डीजी

Fri, 19 Feb 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़/डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के महानिदेशक कृष्णा चौधरी ने कहा है कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित आईटीबीपी की चौकियों को आधुनिक तरीके से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


इन चौकियों को इस तरह बनाया जाएगा कि बाहर की ठंड का उसमें कोई असर न हो। हर चौकी में अंडरग्राउंड वाटर टैंक बनेंगे। ताकि जवानों को चौकी के अंदर ही पीने के पानी मिल जाए। डीजी ने कहा कि आईटीबीपी देश के 12 पर्यटन स्थलों में होलीडे होम का निर्माण कर रही है। उत्तराखंड के मसूरी में होलीडे होम बनेगा।

पहली बार यहां पहुंचे डीजी चौधरी को यहां आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय में गार्ड आफ आनर दिया गया। वाहिनी के हिमवीरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आईटीबीपी भारत की बेहतरीन पैरामिलिट्री फोर्स है, जो विपरीत परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करने में सक्षम है। डीजी ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र के पोस्टों में तैनात जवानों के सामने कई समस्याएं आती हैं। खासकर शीतकाल में अत्यधिक ठंड और पीने के पानी को लेकर जवानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे निजात पाने के लिए आईटीबीपी जल्दी ही हिमालयी पोस्टो में आधुनिक चौकियो का निर्माण करने जा रही है। डीजी ने जवानों के बैरकों में सोलर वाटर हीटर और वाशिंग मशीन लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा कि केंद्रीय विद्यालय की तर्ज में दिल्ली में आईटीबीपी पब्लिक स्कूल का निर्माण किया गया है। जिसमें आईटीबीपी के जवानों के बच्चों को बेहतरीन शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने सातवीं वाहिनी मुख्यालय में भूमिगत पानी की सप्लाई के लिये बोरिंग सिस्टम लगाने की मंजूरी दी। डीजी ने वाहिनी मुख्यालय में पौधरोपण भी किया। वाहिनी को 2013 में आई आपदा के समय राहत और बचाव का बेहतरीन काम करने पर बधाई दी। जवानों से सीधे संपर्क के लिे डीजी ने जवानों को अपना मोबाइल नंबर भी दिया। ताकि जवान अपनी परेशानी को मैसेज के माध्यम से उनके पास पहुंचा सकें। इस मौके पर कई जवानों और अधिकारियों ने अपनी समस्याएं डीजी के समक्ष रखी। डीजी को अपने समक्ष पाकर जवानों में उत्साह था।  इस मौके पर आईटीबीपी के डीआईजी राम मेयर, वाहिनी के सेनानी केदार सिह रावत, 14वीं वाहिनी के सेनानी रणवीर सिंह सहित अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें