फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में होली पूरे शबाब पर

Sun, 12 Mar 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में होली की मस्ती में डूबे बच्चे और जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में होली अब पूरे शबाब पर पहुंच गई है। जिला मुख्यालय में श्रीरामलीला प्रबंधकारिणी समिति की ओर से आयोजित होली महोत्सव में रविवार को भी कई गांवों के होली दल पहुंचे। होल्यारों ने खड़ी और बैठकी होली का गायन किया। महिलाओं की होली भी कई मोहल्लों में आयोजित की गई। रविवार को रंग, पिचकारी, गुलाल लेकर बच्चों की टोलियां गलियों में घूमने लग गई। सभी जगह होली को लेकर उत्साह है। महिलाओं की होली के यहां कई दल बने हैं। हर मोहल्ले में महिलाएं होली का शानदार आयोजन करती हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण अंचलों में होली को लेकर खासा उत्साह है। अब भी ग्रामीण अंचलों में परंपरा को जीवित रखने के लिए लोग खासे सजग हैं। होली की चतुर्दशी के दिन मंदिरों में होली का गायन होता है। वहां पर भगवान की स्तुति में होली गीत गाए जाते हैं, जबकि दिन में खड़ी होली और रात में बैठकी होली के कार्यक्रम हो रहे हैं। होली को ज्यादा मनोरंजक बनाने के लिए स्वांग नृत्य भी किए जाते हैं।

ग्रामीण अंचलों में होली मनाने के लिए बाहर नगरों में काम करने वाले जरूर पहुंचते हैं। थल, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, तल्लाजोहार, मुनस्यारी के गांवों में होली की धूम मची हुई है। सोमवार को छरड़ी होगी। लोग सुबह से नाच गाना करेंगे। काली कुमाऊं के लोग होली संपन्न होने के बाद शाम को यहां गांधी चौक पर बिना रंग की होली खेलते हैं। इसमें देवताओं की स्तुति की जाती है। अस्कोट में होली भारी उल्लास के साथ मनाई जा रही है। होली की टोलियां जगह-जगह घूमकर नाच गाना कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें