फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एसएसबी ने थ्वालखेड़ा में 52 ग्रामीणों का इलाज किया

Thu, 26 Feb 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। 57 वाहिनी एसएसबी की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत ग्राम थ्वालखेड़ा सीमा चौकी बूम में निशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाकर 52 ग्रामीणों का इलाज किया। बृहस्पतिवार को शिविर में द्वितीय कमान अधिकारी चिकित्सा डाॅ. बीबी सिंह ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचने के उपाय भी बताए। संतुलित आहार और नियमित योग के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान हेमा जोशी, निरीक्षक रंधीर कुमार, उप निरीक्षक अनेंद्र सिंह राणा, मुख्य आरक्षी विकास, आरक्षी सुनील आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

फोटो-26सीपीटी09पी- स्वास्थ्य कैंप में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करती एसएसबी की टीम। स्रोत: एसएसबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें