फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होकरा क्षेत्र में दो माह से बीएसएनएल सेवा ठप

Wed, 30 Sep 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी तहसील के होकरा क्षेत्र में दो माह से बीएसएनएल की डब्ल्यूएलएल फोन सेवा ठप पड़ी है। संचार सेवा सुचारू करने के लिए विभागीय अधिकारियों को कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई। लोगों ने संचार सेवा बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

होकरा की क्षेत्र पंचायत सदस्य मीना देवी का कहना है कि क्षेत्र के नामिक, गौला, होकरा, द्यौल, खोयम, जर्थी आदि गांवों में संचार का एकमात्र साधन डब्ल्यूएलएल सेवा है। बीएसएनएल की संचार सेवा जुलाई अंतिम सप्ताह से बंद पड़ी है। जिससे क्षेत्र की 5000 आबादी को सूचना आदान प्रदान करने में दिक्कत हो रही है। लोगों को फोन करने के लिए 20 किमी दूर तेजम आना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों का दो माह से हर बार एक ही जवाब मिलता है कि अगले सप्ताह तक वह सेवा सुचारू कर दी जाएगी। होकरा के ग्राम प्रधान सुंदर सिंह, उप प्रधान गंगा सिंह, नामिक की तुलसी देवी, गौला के सामाजिक कार्यकर्ता गंगा सिंह ने विभाग को पांच दिन के भीतर संचार सेवा सुचारू करने की मांग की है। कहा है कि न होने पर छठे दिन सभी गांव के लोग तेजम में आकर धरना देंगे और थल-मुनस्यारी सड़क पर चक्काजाम करने की करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें