फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन सीमा पर मुस्तैदी से डटे हैं हिमवीर : कमांडेंट

Wed, 07 Aug 2024 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आईटीबीपी की 14 वीं वाहिनी का मंगलवार को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कमांडेंट रामभरत सिंह कुशवाहा ने भव्य परेड की सलामी ली। वहीं हिमवीरों के परिवार की महिलाओं और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कमांडेंट राम भरत सिंह कुशवाहा ने कहा कि वाहिनी का गौरवमयी इतिहास रहा है। जोहार घाटी के मुनस्यारी, दुंग, मिलम, बुगडियार क्षेत्र में हिमवीर देश की सुरक्षा में डटे हैं। यही कारण है कि क्षेत्र में किसी भी तरह का सीमा उल्लंघन नहीं हुआ है। वाहिनी के जवानों ने खेलकूद में पदक जीतने के साथ ही सेना मेडल, वीरता पुरस्कार प्राप्त किए जो गर्व की बात है।
परेड का संचालन सहायक सेनानी परमिल उपाध्याय ने किया। इस दौरान हिमवीरों के परिवार की महिलाओं और बच्चों ने जलेबी दौड़, रस्सा कस्सी, बोरा, सुई-धागा रेस में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जवानों ने देश भक्ति के साथ ही विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी। उप सेनानी रोबिन कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
वहां उप सेनानी महेश सिंह, सहायक सेनानी आनंद दीक्षित, आलवेकर परशुराम, डॉ. रिशु रंजन, निरीक्षक रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें