फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बैडमिंटन में में हिमांशु और डिगर ने मारी बाजी

Sun, 21 Sep 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
 धारचूला में आयोजित मिनी क्रीडा प्रतियोगिता के विजेता विद्या​र्थियों को सम्मानित करते अति​​थि।
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। ब्लॉक स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। ओवरऑल चैंपियनशिप में न्याय पंचायत धारचूला देहात प्रथम, न्याय पंचायत गुंजी द्वितीय और न्याय पंचायत दुग्तू ने तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को ट्रॉफी देखकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष शशि थापा, विशिष्ट अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह थापा रहे। अंडर-14 वर्ग की बैडमिंटन में हिमांशु और डिगर ने पहला स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में बंसती, लंबी कूद में कृष्णा और हिमांशी को पहला स्थान मिला। अंडर-14, बालक वर्ग की कबड्डी में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमतोली और रापूमावि धामीगांव, बालिका वर्ग में रापूमावि रमतोली और रापूमावि धामीगांव ने पहला स्थान पाकर बाजी मारी। अंडर-14, बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में रापूमावि गुंजी प्रथम, अंडर-14 की वॉलीबाल प्रतियोगिता में रापूमावि नागलिंग व रापूमावि बसौरा प्रथम स्थान पर रहे।
अंडर-14 वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में रापूमावि रमतोली व अंडर-11 वर्ग में धामीगांव प्रथम रहे। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट, अश्विनी नपलच्याल, सभासद रविश पतियाल, सीमांत शिल्पकार समिति अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, बीईओ आरके अटवाल, ब्लॉक खेल समन्वयक जगदीश प्रसाद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें