फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमानी शिवपुरी पहुंची सोर

Wed, 18 Nov 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अनमोल फिल्म प्रोडक्शन मुंबई के बैनर तले बन रही उत्तराखंडी फीचर फिल्म ‘गोपी भिना’ में भूमिका निभा रही बालीबुड की अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी बुधवार को फिल्म की निर्मात्री मीनाक्षी भटट, फिल्म के प्रोडक्शन मैनेजर जगजीवन कन्याल के और अन्य सहयोगी कलाकारों के साथ सोर (पिथौरागढ़) की बाजार में खरीदारी करने निकली तो लोग उनसे मिलने के लिए उत्साहित हो उठे। ‘गोपी भिना’ की शूटिंग इन दिनों सोरघाटी की वादियों में चल रही है।  हिमानी शिवपुरी ने शहर की सुनार गली के साथ ही सिमलगैर बाजार में खरीदारी की। शिवपुरी ने सोरघाटी को सुंदर बताते हुए कहा कि यहां फिल्म शूटिंग की आपार संभावनाएं हैं। सुविधाओं का विकास किया जाए तो फिल्म निर्माता यहां खिंचे चले आएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए सबसे पहले हवाई सेवाओं का संचालन करना होगा। बुधवार को सिने कलाकार हेमंत पांडे अभिनीत इस फिल्म की शूटिंग चंडाक के पास छेड़ा गांव में की गई। उत्तराखंडी संस्कृति, रहनसहन, खानपान पर बन रही इस फिल्म में कई स्थानीय कलाकार अभिनय कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें