फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वातावरण में धुंध छाने से नजरों से ओझल हुआ हिमालय

Fri, 26 Apr 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एक बार फिर वातावरण में धुंध छा गई है। इससे दृश्यता बेहद कम हो गई है। धुंध के कारण हिमालय नजर नहीं आने से पर्यटकों को भी निराशा हो रही है। शुक्रवार को पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान 28.2 और न्यूनतम तापमान 12.4 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इस वर्ष कम बारिश के कारण मार्च माह से ही वातावरण में धुंध छाने लगी थी। वनों में भीषण आग लगने से अप्रैल माह में धुंध और अधिक गहराने लगी थी। तीन दिन पूर्व मुनस्यारी सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और हिमपात के बाद आग बुझने से धुंध भी कुछ हद तक छंट गई थी। इससे हिमालय और पर्वत मालाएं नजर आने लगी थीं, लेकिन दो दिन में ही वनों में आग और तपिश के कारण एक बार फिर वातावरण में धुंध गहराने लगी है। शुक्रवार को भी धुंध के चलते दृश्यता बेहद कम रही। पिथौरागढ़, चौकोड़ी, मुनस्यारी सहित जिले के सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों से हिमालय श्रृंखला नजर नहीं आ रही है। धुंध के चलते घाटी वाले क्षेत्रों में तपिश बढ़ गई है। शुक्रवार को पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान 28.2 और न्यूनतम तापमान 12.4 दर्ज किया गया। बुधवार को पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान 25 डिग्री जबकि न्यूनतम 10.2 डिग्री था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें