चंपावत। नगर में नाबार्ड के वित्तीय सहयोग और इफको की सहयोगी संस्था आईएफएफडीसी भीमताल की ओर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नाबार्ड की डीडीएम स्वाति कार्की और आईएफएफडीसी के प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के दौरान जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट ने विभागीय योजनाओं और मधुमक्खी पालन नीति की जानकारी दी। जिला उद्योग केंद्र की सहायक प्रबंधक प्रिया रावत ने उद्योग विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री उद्यमशाला के इनक्यूबेशन मैनेजर पंकज बिष्ट ने एफपीओ के लिए आवश्यक लाइसेंस, ब्रांडिंग, पैकेजिंग, एफएसएसएआई लाइसेंस और मार्केटिंग की जानकारी दी। आईएफएफडीसी के राज्य प्रमुख देश दीपक यादव ने सूखीढांग के शहद को जीआई टैग दिलाने और किसानों को उचित मूल्य उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर जानकारी दी। प्रशिक्षक अनूप शर्मा और आकाश राणा ने एफपीओ सुशासन, वित्तीय रिकॉर्ड और बिजनेस प्लानिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में एफपीओ अध्यक्ष हरीश चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष रघुबर सिंह, निदेशक मंडल सदस्य द्रौपदी देवी, दीपा देवी, खुशाल दत्त भट्ट, घनश्याम दत्त जोशी, उमेश चंद जोशी, राहुल बिष्ट ने सक्रिय भागीदारी की।