फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चंपावत में आज-कल भारी बारिश का अलर्ट

Fri, 25 Sep 2026 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में 25 और 26 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार शुक्रवार को जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र से अति तीव्र बारिश होने की संभावना है। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। 26 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा होने की आशंका जताई गई है। वहीं 27 सितंबर को भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और तीव्र से अति तीव्र बारिश होने का पूर्वानुमान है। फिलहाल जिले की सभी तहसीलों में मौसम साफ है और स्थिति सामान्य है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में 7895318895, 05965-230703 नंबरों पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें