सांसद अजय टम्टा को ज्ञापन सौंपते पूर्व सैन्य अधिकारी।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। हिमालय डिफेंस सोसायटी के पूर्व सैन्य अधिकारियों ने सांसद अजय टम्टा को ज्ञापन सौंपकर पिथौरागढ़ जिले के युवाओं की सेना में भर्ती पिथौरागढ़ में ही आयोजित करने की मांग की है।
सांसद को सौंपे ज्ञापन में पूर्व सैनिकों ने कुमाऊं रेजिमेंट में केवल कुमाऊंनी युवकों को ही भर्ती करने की मांग उठाई। पूर्व सैनिकों का कहना है कि कुमाऊं रेजिमेंट में अहीर, जाट, राजपूत, नागा आदि को शामिल किया जाता है जबकि गढ़वाल राइफल्स में केवल गढ़वाल के ही व्यक्ति भर्ती होते हैं।
उन्होंने कहा कि कुमाऊं रेजिमेंट की तर्ज पर कुमाऊं राइफल्स का गठन किया जाना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में रिटायर्ड मेजर ललित सिंह, राम दत्त, रमेश सिंह, देव सिंह, मयूख भट्ट आदि थे।