फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टनकपुर मंडी से गायब हुए पहाड़ी उत्पाद

Sun, 14 Jun 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पहाड़ के प्रवेश द्वार टनकपुर मंडी समिति में पिछले कुछ वर्षों से पहाड़ के उत्पाद आलू, संतरा, माल्टा आदि आना बंद हो गया है। किसान सड़कों का जाल बिछने से सीधे हल्द्वानी, बरेली आदि की बड़ी मंडियों की ओर रुख कर रहा है, इससे मंडी की आय का स्रोत वन निगम की लकड़ी का शुल्क हो गया है। मई-जून में नाशपाती आती थी जो इस बार अभी तक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

पहाड़ के फल और उत्पादों के लिए टनकपुर मंडी प्रमुख है। वर्ष 2001 में मंडी का उद्घाटन हुआ था। इस बीच मंडी में पहाड़ के संतरा, माल्टा, आलू, हरी मिर्च, अदरक आदि खासी मात्रा किसान लाते रहे। अब पहाड़ में सड़कों का जाल बिछने से किसान सीधे ही बड़ी मंडी की ओर रुख करते नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों से बहुत की कम मात्रा में उत्पाद मंडी में दर्ज हो रहे हैं।
मंडी सचिव दलीप चंद ने बताया कि पिछले तीन-चार वर्ष से उत्पाद आना कम हो रहे हैं। वर्ष 2025 में मंडी में नाशपाती 530 क्विंटल, अदरक 82 क्विंटल आए थे। इस बार नाशपाती का सीजन मई-जून आ गया है लेकिन अभी तक नहीं आया है।
विज्ञापन


नहीं पहुंची अदरक की खुशबू
टनकपुर मंडी में जनवरी-फरवरी में अदरक भी इस वर्ष नहीं आया। आलू भी अब सीधे बड़ी मंडियों में जा रहा है। संतरा, माल्टा भी आना कम हो गया है। मंडी में निगम की लकड़ी का शुल्क आय का मुख्य स्रोत बना हुआ है। मंडी में अब गेहूं और चावल के दो गोदाम बनाने का प्रस्ताव है। बहरहाल, सड़कों जाल ने से टनकपुर मंडी में अब किसान पहाड़ी उत्पाद काफी कम मात्रा में ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें