फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजामं ने बंगाल सरकार का पुतला फूंका

Wed, 12 Apr 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पश्चिम बंगाल सरकार का पुतला फूंकते हिजामं कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में हनुमान जन्मोत्सव मना रहे हिजामं कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज से हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंककर विरोध किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सोनम पांडे के नेतृत्व में केएमओयू स्टेशन में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पांडे का कहना था कि हनुमान उत्सव मना रहे हिजामं कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया। इसमें दर्जनों कार्यकर्ताओं को काफी चोटें आई हैं। नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार कभी रामनवमी नहीं मनाने देती तो कभी दुर्गा पूजा के विसर्जन पर रोक लगा देती है। हाइकोर्ट की फटकार के बाद भी सरकार की आंखें नहीं खुली हैं।

जिला महामंत्री मयूर नागी और जिला उपाध्यक्ष हरीश कुमार ने कहा कि यदि  पश्चिम बंगाल सरकार भविष्य में इसी तरह के निर्णय लेती रही तो हिजामं संगठन सरकार के खिलाफ देशभर में आंदोलन के लिए बाध्य होगा। प्रदर्शन में कमलेश धामी, आलोक धामी, प्रकाश ठकुराठी, रोशन तड़ागी, आशीष साहनी, सुनील चंद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें