पिथौरागढ़ कैंपस में राजनीति शास्त्र विभाग कक्ष का निरीक्षण करते सचिव उच्च शिक्षा। संवाद
पिथौरागढ़। उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगौली ने पिथौरागढ़ कैंपस का निरीक्षण कर प्राध्यापकों से संवाद किया। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय और कैंपस में शिक्षा को और बेहतर बनाने पर काम किया जा रहा है।
उच्च शिक्षा सचिव ने प्राध्यापकों की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान आदि लैब को निरीक्षण किया और उन्हें और बेहतर बनाने पर चर्चा की। प्राध्यापकों ने कई समस्याओं को रखा तो सचिव ने आश्वस्त किया है कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।
सचिव ने जंतु विज्ञान विषय के छात्रों से संवाद भी किया गया। समाजशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार शुक्ला ने पलायन और इथनो मेडिसन पर स्टडी सेंटर खोलने, संस्कृत विभाग की डॉ. शालिनी शुक्ला ने संस्कृत का सह अध्ययन केंद्र खोलने के लिए पत्र सौंपा। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. पीएस बिष्ट, नोडल अधिकारी एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा डॉ. हेम चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।