फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज से कई घरों में बिजली उपकरण फुंके

Mon, 28 Mar 2016 10:45 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार देर रात चली तेज हवा और अंधड़ से धरचूला नगर से सटे खोतिला कस्बे में हाई वोल्टेज से कई घरों के टीवी और पंखे फुंक गए। कुछ लोगों को करंट भी लगा। दो घरों में मीटर बॉक्स में ही आग लग गई।
विज्ञापन

रविवार रात को लगभग 10 बजे से तेज हवाओं ने अंधड़ का रूप ले लिया। जिस कारण बिजली के तार झूलने लगे।

कई घरों के टीवी और पंखे फुंक गए। मीटर बॉक्स में हुई स्पार्किंग से शांति देवी के हाथ झुलस गया और जयबहादुर सिंह के घर के मीटर बॉक्स में आग लग गई। कुछ युवाओं ने आग पर जल्दी काबू पा लिया वरना स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती थी। क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय गर्ब्याल ने सूचना बिजली विभाग को दी। देर रात जेई पूरन चंद ने बिजली की लाइन काट दी। इससे स्थिति नियंत्रण में आ गई। जेई पूरन चंद ने बताया कि हवाओं के कारण जंफर हटने से एक ही लाइन में ज्यादा लोड आ गया होगा। इसी कारण ओवर वोल्टेज की समस्या आई। हालांकि ऐसा बहुत कम होता हैं उन्होंने कहा कि शीघ्र लाइन दुरुस्त कर ली जाएगी। उधर, उपभोक्ताओं ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि सारी लाइन दुरुस्त की जाए ताकि ऐसी घटनाओें की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें