फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीडीहाट में बनेगा हाईटेक पुस्तकालय

Thu, 05 Feb 2026 10:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर में जल्द ही हाईटेक पुस्तकालय अस्तित्व में आएगा। पालिका इस काम इसका निर्माण कराएगी। पुस्तकालय बनने के बाद विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका के बोर्ड गठन का एक साल पूरा होने पर पालिकाध्यक्ष गिरीश चुफाल ने बताया कि पिछले एक साल में कूड़ा प्रबंधन के लिए कई कार्य किए गए हैं। करीब नौ माह में पालिका ने वेस्ट मैनेजमेंट को प्रभावी रूप से लागू कर 50 हजार रुपये की आमदनी की। नगर को सुंदर एवं पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने के लिए म्यूरल आर्ट दीवारों का निर्माण किया।
उन्होंने बताया कि नगर में बहने वाले प्राकृतिक जल स्रोतों को संरक्षित कर 50 से अधिक परिवारों को पानी उपलब्ध कराया है। उन्होंने बताया कि अब नगर में हाईटेक पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे युवाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि नगर के विकास के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें